Vodafone Idea Ltd Share Latest News: 10 रुपये नीचे गये भाव तो आयेगी 30-40% तक की गिरावट
एसएस : मैंने वोडाफोन आइडिया 16.67 रुपये के भाव पर खरीदा है। क्या करना चाहिए?
एसएस : मैंने वोडाफोन आइडिया 16.67 रुपये के भाव पर खरीदा है। क्या करना चाहिए?
अनुराग : शीला फोम पर आपका क्या नजरिया है और ये कारोबार आपको लंबी अवधि के लिए कैसा लगता है?
आनंद झा : महिंद्रा लॉजिस्टिक में 5 साल का क्या नजरिया है?
यूग्रो कैपिटल और डन ब्रैडस्ट्रीट की ताजा रिपोर्ट ‘एमएसएमई संपर्क’ बता रही है कि एमएसएमई अब कोविड के असर से उबर रहे हैं और अच्छी दर से वृद्धि की ओर बढ़ने लगे हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (26 सितंबर) को घरेलू शेयर बाजार ने नये उच्च स्तर बनाने का क्रम जारी रखा और इसमें ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंकों उसका साथ दिया। निफ्टी दिन के 182 अंकों (0.70%) की उछाल के साथ दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (25 सितंबर) को बेंचमार्क सूचकांक में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी 64 अंक जोड़ कर, जबकि सेंसेक्स 256 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में साप्ताहिक और मासिक वायदा निप्टान के दिन गुरुवार (26 सितंबर) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 35.50 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.14% की तेजी के साथ 26,235.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
ऑनलाइन गेमिंग फर्म डेल्टा कॉर्प के बोर्ड ने डीमर्जर को मंजूरी दी है। 24 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी मिली है।
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजारों के लिए एक और मजबूत दिन साबित हुआ। डाओ जोंस 80 अंक उछलकर फिर नया रिकॉर्ड बनाया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक बुधवार (25 सितंबर) को दिन के अधिकांश समय निफ्टी में सुस्त कारोबार दिखायी दिया, सत्र के अंतिम आधे घंटे में खरीदारी दिखी और ये नये उच्च स्तर पर पहुँचने में कामयाब रहा।
ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज बुधवार, 25 सितंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements Ltd), बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries Ltd) और आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) में सौदे करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार, 25 सितंबर की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी फ्यूचर (Nifty Future) और फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (25 सितंबर) को कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 5.50 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.02% की सुस्ती के साथ 26,110.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) के लिए कुछ पिछले दिन राहत भरे थे, लेकिन आज उन्हें एक नया झटका सहना पड़ा। यह झटका आया है शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI) की ओर से।
कोयला उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी कोल इंडिया और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने जेवीए यानी ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट (संयुक्त उपक्रम) के गठन का ऐलान किया है।
सरकारी कंपनी पावरग्रिड ने गुजरात में ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए बोली जीती है। इस प्रोजेक्ट के तहत डायनैमिक रिएक्टिव कंपनसेशन सिस्टम (STATCOMs) लगाने की जिम्मेदारी कंपनी को मिली है।