हल्दी (Turmeric) बाजार में तेजी के आसार
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हालही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसलिए हल्दी की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हालही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसलिए हल्दी की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है।
जीरा (Jeera) के लिए रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि मानसून में सुधार के चलते निचले भावों पर निर्यात मांग में सुधार साथ ही जीरा के उत्पादन में कमी के चलते दीर्घावधि में इसकी कीमतों में तेजी बने रहने की संभावना है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि कमजोर मानसून की आशंका के चलते इनकी कीमतें को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल में मांग निकलने से साथ ही वर्षा के कारण तुड़ाई प्रभावित होने के चलते इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की मूल कंपनी भारती इंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) ने अपनी शीर्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए राहुल भटनागर (Rahul Bhatnagar) को प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी (एमडी और सीएफओ) बनाया है।
फ्रांस में सीमेंट प्रमुख लाफार्ज (Lafarge) से बिजली के मोटरों की आपूर्ति अनुबंध प्राप्त करने के चलते आज क्रॉम्पटन ग्रीव्ज (Crompton Greaves) के शेयर में 4.4% तक की उछाल देखने को मिली है।
जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में बुधवार को 5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली। इसके शेयर ने तीन दिन में 26% की बढ़त हासिल की है।
कमजोर एशियाई बाजार संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है।
टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons) को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से विभिन्न रक्षा वस्तुओं के उत्पादन (Defence production) का औद्योगिक लाइसेंस मिल गया है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए कोल इंडिया (Coal India) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (Srtransfin) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum), सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex industries), वोकहार्ट (Wockhardt), सन फार्मा एडवांस (Sun Pharma Advanced) और एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) में खरीदारी की सलाह दी है।
ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की उम्मीद के चलते अमेरिकी बाजार में कल मंगलवार को तेजी देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए बाटा (Bata) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर अच्छा कारोबार करने के बाद अंतिम क्षणों में गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरो जोन के वित्त मंत्रियों की ब्रुसेल्स में आज आपात बैठक के मद्देनजर निवेशकों ने सर्तक कारोबार किया जिससे ये गिरावट देखने को मिली।
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers) को एनएचएआई (NHAI) से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के 6-लेन आगरा-इटावा बाईपास खंड की बॉट परियोजना के लिए अनुबंध पत्र मिला है।
इऑन इलेक्ट्रिक (Eon Electric) को एलईडी स्ट्रीटलाइट प्रोजेक्ट (LED Streetlight projects) के लिए 51 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके के तहत यह जोधपुर में 60,000 और अलीगढ़ में 13,000 स्ट्रीटलाइट लगायेगी।