भारतीय बाजार में तेजी, सेंसेक्स 28100 के करीब
ग्रीस संकट का भारत पर कम प्रभाव पड़ने के संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी दिन तेजी देखने को मिली। आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,973 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,440 के स्तर पर खुले।
भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए साइमेंस (Siemens) और यूपीएल (UPL) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा ग्रीस की वित्तीय स्थिति पर एक निराशाजनक रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिकी बाजार में कल गुरुवार को निवेशकों ने बिकवाली की।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार 3 जुलाई के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए कोल इंडिया (Coal India) और एस्कॉर्ट्स (Escorts) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए केसोराम इंडस्ट्रीसज (Kesoram Industries), एनबीसीसी (NBCC), एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में खरीदारी की सलाह दी है।