निफ्टी, टोरेंट पावर और इरकॉन इंटरनेश्नल खरीदें, टीवीएस मोटर्स बेचें: आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (22 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टोरेंट पावर (Torrent Power) और इरकॉन इंटरनेश्नल (Ircon International ) के शेयर खरीदने की, जबकि टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर बेचने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने इरकॉन इंटरनेश्नल के शेयर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (22 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए दीपक फर्टिलाइजर्स पेट्रोकेमिकल्स (Deepak Fertilizers Petrochemicals), टोरेंट पावर (Torrent Power), जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), स्किपर (Skipper) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी (Shriram Transport Finance Company) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।