साल के शीर्ष स्तर पर पहुँचा भारतीय रुपया, एशियाई मुद्राओं के मुकाबले दिखायी मजबूती
भारतीय मुद्रा बाजार में इन दिनों रुपये का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 30 अप्रैल 2025 को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 महीने की सबसे ऊँची स्थिति पर पहुँच गया। खास बात यह है कि जब एशिया की बाकी मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले गिरावट आ रही है, तब भी भारतीय रुपया मजबूती दिखा रहा है।