दीपक पारिख, किरण कर्णिक, सी अच्युतन सत्यम के नये बोर्ड में
केंद्र सरकार ने सत्यम के नये बोर्ड का ऐलान कर दिया है। केवल 3 सदस्यों वाले इस बोर्ड में दीपक पारिख, किरण कर्णिक और सी अच्युतन को शामिल किया गया है। कॉर्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने आज इस फैसले की जानकारी देने के साथ ही यह भी संकेत दिया कि इस नये बोर्ड की बैठक अगले 24 घंटों के अंदर हो सकती है। इस बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इस बात को सरकार ने इस बोर्ड के सदस्यों पर ही छोड़ दिया है।
सरकार ने सत्यम कंप्यूटर के मौजूदा निदेशक बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है। कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने ऐलान किया है कि खुद सरकार सत्यम के बोर्ड में 10 सदस्यों को मनोनीत करेगी। बोर्ड के इन नये सदस्यों की बैठक अगले 7 दिनों के भीतर होगी।