शेयर मंथन में खोजें

News

बैंकिंग शेयरों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.34 बजे बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक की मजबूती है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय देना बैंक में 13.4%, विजया बैंक में 8.5%, यूको बैंक में 7%, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में 4.9%, इंडियन ओवरसीज बैंक में 4.2% और एसबीआई में 3%की मजबूती है।

आईवीआरसीएल को 260 करोड़ के ठेके

आईवीआरसीएल इन्फ्रा ने 260.46 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसके बिंल्डिंग्स एंड इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर्स डिवीजन को 206.60 रुपये का ठेका मिला है, जबकि कंपनी के वाटर डिवीजन को 53.86 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।

सरकार का साथ बस इतना

राजीव रंजन झा

केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक पैकेज की दूसरी किश्त का ऐलान कर दिया है और साथ ही कह दिया है कि अब हमसे मार्च तक कोई उम्मीद न रखें। व्यावहारिक रूप से इसका मतलब यह है कि अब मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद न रखें, क्योंकि मार्च पूरा होने के बाद सरकार चुनावी आचार संहिता की डोरी में बँधी रहेगी। हालाँकि आरबीआई की ओर ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बाकी बची रहेगी। लेकिन वास्तव में अब अगले कुछ महीनों तक आरबीआई की ओर से दरों में कोई बड़ी कमी किये जाने की उम्मीद करना बेमानी है। जैसा कि कुछ ब्रोकिंग फर्मों ने आर्थिक पैकेज और ब्याज दरों में कटौती पर जारी अपनी रिपोर्टों में कहा है, आरबीआई की ओर से दरों में कटौती का मौजूदा चक्र पूरा हो गया लगता है।

निफ्टी के लिए 3,005 पर मजबूत समर्थन

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि यह सकारात्मक दिशा के साथ खुलेगा। यदि निफ्टी की बात करें, तो नीचे की ओर इसके लिए 3,005 पर एक मजबूत समर्थन है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 3,150 पर बाधा है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी

शेयर बाजारों में आज के कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में सुबह 11.30 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.91% की उछाल के साथ 257.95 रुपये पर था, जबकि सेंसेक्स में करीब 2% की बढ़त थी। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित जीएसएम सेवा की शुरुआत रविवार को मुंबई में कर दी।

भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती कायम

12.55: सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स में 149 अंकों की बढ़त है और यह 10,107 पर है। एनएसई निफ्टी 27 अंकों की मजबूती के साथ 3,074 पर है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.5% से अधिक की बढ़त है। बीएसई एफएमसीजी, रियल्टी और हेल्थकेयर सूचकांक को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में हैं। बीएसई धातु और बैंकिंग सूचकांक में 2.5% से अधिक मजबूती है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.58%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 5.84% और टाटा पावर में 5.78% की बढ़त है। रिलायंस कम्युनिकेशंस और आईसीआईसीआई बैंक में 3.5% से अधिक मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 7.86% और भारती एयरटेल में 3.16% की गिरावट है।

Page 4206 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!