देश में डीमैट खातों की संख्या हुई 18.5 करोड़ के पार, 2024 में खुले 4.6 करोड़ नए खाते
भारत में शेयर बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। एनएसडीएल और सीडीएसएल के मुताबिक, देश में डीमैट खातों की कुल संख्या 18.53 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।पिछले साल 4.6 करोड़ से ज्यादा नये लोगों ने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया।