आईटी के शेयरों में 3% से अधिक की उछाल
आईटी क्षेत्र के सूचकांक में आज के कारोबार में भी तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.07 बजे आईटी सूचकांक में 3.85% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती एचसीएल टेक्नॉलॉजीज के शेयर भाव में है, जो 8.20 रुपये या 7.5% की उछाल के साथ 116.80 रुपये पर है।
राजीव रंजन झा
आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।