वैश्विक बाजारों में बिकवाली और रुपये में कमजोरी से बाजार में गिरावट
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत के कारण गुरुवार को शेयर बाजार दबाव में है।
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोर शुरुआत के कारण गुरुवार को शेयर बाजार दबाव में है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), एशियन पेंट्स (Asian Paints) में खरीदारी और पावर फाइनेंस (Power Finance) में बिकवाली करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के कारोबार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में खरीदारी और ग्रासिम (Grasim) में बिकवाली की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल (AUM Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (03 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), रिलायंस निप्पॉन लाइफ (Reliance Nippon Life), सीमेंस (Siemens), एनएमडीसी (NMDC) और सन टीवी (Sun TV) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, टीवीएस मोटर और टाटा मोटर्स शामिल हैं।
वैश्विक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता से गुरुवार को एशियाई बाजार भारी दबाव में दिख रहे हैं।
बुधवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी, जिससे तीनों प्रमुख सूचकांक 1.5% से अधिक की कमजोरी के साथ बंद हुए।
प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को 560 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएँ मिली हैं।
साल दर साल आधार पर सितंबर में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।
जयपुर में स्थित आरएमसी स्विचगियर्स (RMC Switchgears) ने सहायक कंपनी एक्सप्लोरा आईओटी सॉल्यूशंस (Explora IOT Solutions) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है।
पाइप निर्माता कंपनी अपोलो पाइप्स (Apollo Pipes) के पाइपों की जुलाई-सितंबर बिक्री में 11% की बढ़ोतरी हुई है।
वित्त मंत्रालय (केंद्र सरकार) के वित्तीय सेवा विभाग ने मल्लिकार्जुन राव (Mallikarjuna Rao) को पीएनबी (PNB) का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
खबरों के अनुसार यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) के विलय की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 34 दलों का गठन किया गया है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने फोर्ड मोटर (Ford Motor) के साथ नया संयुक्त उद्यम (जेवी) करार किया है।
स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ और झारखंड में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें गिरने की संभावना है।
इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती कर दी है।