427.67 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा विदेशी मुद्रा भंडार
28 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.262 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 427.67 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चतम शिखर पर पहुँच गया।

एयूएम कैपिटल (AUM Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (05 जुलाई) के एकदिनी कारोबार के लिए अमारा राजा (Amara Raja), भारत फोर्ज (Bharat Forge), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), सीमेंस (Siemens) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।