जनरल मोटर्स का तालेगाँव प्लांट खरीदने की तैयारी में हुंडई मोटर, टर्म शीट पर किए हस्ताक्षर
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने पुणे के तालेगांव में जीएम के भारतीय संयंत्र को खरीदने की संभावना तलाशने के लिए जनरल मोटर्स (GM) के साथ एक टर्म शीट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हुंडई ने भारत में ईवी के लिए 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। तालेगांव संयंत्र की क्षमता सालाना 1.3 लाख वाहनों की है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (13 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ईक्लर्क्स सर्विसेज (eClerx Services), डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया (Dixon Technologies India), लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels), ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज इंडिया (Central Depository Services India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।