शेयर बाजार में बढ़त के साथ सामान्य कारोबार का इशारा, सिंगापुर निफ्टी में दिखी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (05 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.20 बजे के आसपास 48.0 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.25% बढ़ कर 18,872.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (02 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए नैटको फार्मा (Natco Pharma), होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया (Home First Finance Company India), एस्ट्रल (Astral), इंडियन रेलवे फाइनेंस कंपनी (Indian Railway Finance Corporation) और फिनोलेक्स केबल्स (Finolex Cables) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।