Sensex at 5 lakh! 5 लाख का सेंसेक्स - कब तक और कैसे? विजय मंत्री से विशेष चर्चा
अभी तो 1 लाख का सेंसेक्स ही बहुत दूर लगता है, पर क्या आने वाले वर्षों में हम सेंसेक्स को 5 लाख पर पहुँचता हुआ भी देखेंगे।
अभी तो 1 लाख का सेंसेक्स ही बहुत दूर लगता है, पर क्या आने वाले वर्षों में हम सेंसेक्स को 5 लाख पर पहुँचता हुआ भी देखेंगे।
देश की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने बाजार में नया फंड (New fund offer) पेश किया है। कंपनी के एनएफओ का नाम एचडीएफसी बिजनेस साइकिल फंड है। यह एक ओपन एंडेड योजना है जो व्यापार चक्र पर आधारित है। यह एनएफओ 11 नवंबर को खुल चुका है और इसमें 25 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (15 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills), ल्युपिन (Lupin) और डॉ. लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) के शेयर खरीदने की सिफारिश की है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (15 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और रेडिंगटन इंडिया (Redington India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महँगाई दर में अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने राहत मिली है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार (14 नवंबर) को अक्टूबर के महँगाई दर के आँकड़े जारी किये। अक्टूबर में खुदरा महँगाई दर लगातार तीसरे महीने घटकर 6.77% पर आ गयी, जो सितंबर 2022 में 7.41% पर थी।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (15 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए माइंडट्री (Mindtree), इरकॉन इंटरनेश्नल (Ircon International), कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (Krishna Institute of Medical Sciences), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और सीएंट (Cyient) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत भारतीय बाजारों के आज मंगलवार (15 नवंबर) को हरे निशान में लौटने के साथ ही कारोबार की सपाट शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 55.0 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.30% की तेजी के साथ 18,432.5 के स्तर पर मंडरा रहा है।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी उतार-चढाव के बीच तेजी बरकरार रही। डाओ उतार-चढ़ाव के बीच 30 अंक चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक करीब 210 अंक उछलकर बंद हुआ।
वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार (14 नवंबर) को अक्टूबर के लिए थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति (WPI Inflation) के आँकड़े जारी किये। इस दौरान थोक महँगाई दर 19 महीनों में पहली बार 10% से नीचे 8.9% दर्ज की गयी। इससे पहले सितंबर में थोक महँगाई दर 10.7% थी, जबकि अक्टूबर 2021 में यह 13.83% थी। थोक महँगाई दर पिछले तकरीबन डेढ़ साल से 10% से ऊपर बनी हुई थी।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (14 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो इनफोटेक (Larsen & Toubro Infotech), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा स्टील (Tata Steel) और जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (14 नवंबर) को सपाट कारोबार का संकेत मिल रहा है। सिंगापुर निफ्टी में आज सुबह 8.15 बजे के आसपास 8.5 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और यह 0.05% की नरमी के साथ 18,427.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में सुस्ती नजर आ रही है।
भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह भी तेजी का रुझान बना रहा। 11 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में सेंसेक्स 845 अंक या 1.4% चढ़ कर 61,795 पर बंद हुआ।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 82.6% गिरकर कंसोलिडेटेड आधार पर 523 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3002 करोड़ रुपये था।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का कंसोलिडेटेड मुनाफे में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एमऐंडएंड (M&M) का मुनाफा दूसरी तिमाही में बढ़कर 2773 करोड़ रुपये हो गया है। ऑटोमोटिव ऐंड फार्म इक्विपमेंट सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के कारण मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने एक्सचेंज को अधिग्रहण पूरा होने की जानकारी दी है। कंपनी ने रिविगो सर्विसेज (Rivigo Services) का अधिग्रहण पूरा किया।
वैश्विक बाजारों से दमदार संकेत देखने को मिले। महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी बाजार में ढाई साल की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। डाओ जोंस पर 1200 अंकों का बड़ा उछाल रहा, वहीं नैस्डैक में 7.5% की तेजी देखी गई। वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 में भी 5.5% का दमदार उछाल देखा गया।