शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा बढ़ा

एचडीएफसी बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं। बैंक का मुनाफा इस तिमाही में 621.74 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष की इस तिमाही में 429.36 करोड़ रुपये का मुनाफा था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 5,407.89 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,405.59 करोड़ रुपये थी।

गुजरात सरकार के साथ मुंद्रा पोर्ट का करार, शेयर चढ़े

मुंद्रा पोर्ट एंड एसईजेड ने गुजरात सरकार के साथ एक करार किया है। कंपनी ने बीएसई को जानकारी  देते हुए यह बताया है कि इस करार के तहत मॉडर्न कोल हैंडलिंग टर्मिनल को विकसित और विस्तारित करने की योजना है। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

आईटी के शेयरों में 3% से अधिक की उछाल

आईटी क्षेत्र के सूचकांक में आज के कारोबार में भी तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.07 बजे आईटी सूचकांक में 3.85% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती एचसीएल टेक्नॉलॉजीज के शेयर भाव में है, जो 8.20 रुपये या 7.5% की उछाल के साथ 116.80 रुपये पर है।

सत्यम ने केपीएमजी और डेलॉयट को नियुक्त किया ऑडिटर

सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने केपीएमजी और डेलॉयट को ऑडिटर नियुक्त किया है। इससे पहले प्राइटवाटर हाउस कंपनी की ऑडिटर फर्म थी। यह जानकारी  बोर्ड के सदस्य दीपक पारिख ने दी है। गौरतलब है कि सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने 12 जनवरी को हुई अपनी पहली बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अगले 48 घंटों के भीतर नये स्वतंत्र ऑडिटर की नियुक्त कर दी जाएगी।

एयरलाइन शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन शेयरों में तेजी का रुख है। आज विभिन्न समाचार माध्यमों में इस आशय की खबरें छपी हैं कि विदेशी एयरलाइनों द्वारा घरेलू एयरलाइनों में 25% तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देने पर सरकार विचार कर रही है। इस दोपहर 12.25 बजे स्पाइसजेट में 5.7%, जेट एयरवेज में 4.6% और किंगफिशर एयरलाइन्स में 4.2% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख