शेयर मंथन में खोजें

दायरा 1800-3600 का !

राजीव रंजन झा

बाजार को बस चार दिनों की तेजी की जरूरत होती है नयी ऊँचाइयों पर निगाहें टिका लेने के लिए। अभी पिछले हफ्ते ही बाजार ने निफ्टी के 3,400-3,500 तक जाने की उम्मीदें बांध ली थीं। यह बड़ा स्वाभाविक भी था, क्योंकि तब निफ्टी 3,100 के ऊपर कई दिनों तक टिकता नजर आ रहा था। और अब वापस वही बाजार फिर से निराशा के सागर में गोते लगा रहा है और निफ्टी को 2,100 के नीचे जाने के डर से मरा जा रहा है। कुछ लोग तो 1,800 के स्तर भी देख रहे हैं।

डॉव जोंस गिरा, एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली

विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट नतीजे जारी किये जाने से पहले उनके अनुमानों से प्रभावित अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी, वहीं नैस्डैक में 8 अंकों की मजबूती रही। आज बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है।

केंद्र ने सत्यम मामले की जाँच एसएफआईओ को सौंपी

केंद्र सरकार ने सत्यम का मामला गंभीर आर्थिक अपराधों की जाँच करने वाले सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) को सौंप दिया है। कॉर्पोरेट कार्य मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि एसएफआईओ अपनी रिपोर्ट तीन महीने में सौंप देगा। केंद्र सरकार ने रजिस्ट्रार आफ कंपनीज की एक रिपोर्ट मिलने के बाद एसएफआईओ को यह जाँच सौंपने का आदेश दिया।

राम मायनमपटि गिरफ्तार नहीं, अमेरिका में

आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 39 अंकों की गिरावट के साथ 9,071 पर रहा। निफ्टी 28 अंकों की कमजोरी के साथ 2,745 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही ये हरे निशान में आ गये। मंगलवार सुबह घोषित किये गये आईटी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस के तिमाही नतीजे की वजह से शेयर बाजार में कुछ उत्साह नजर आया, लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में हल्की गिरावट आ गयी। आज इन्फोसिस कंपनी के शेयर 6.4% की तेजी के साथ 1,230.20 पर बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख