शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (27 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 86 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.51% की उछाल के साथ 17,005.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (24 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। पूरे दिन बाजार तेजी और नरमी के बीच झूलते नजर आये और शाम को लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी जहाँ 17,000 से भी नीचे फिसल गया, वहीं सेंसेक्स 57,500 के नजदीक आ गया। एनएसई के निफ्टी में 131.85 अंकों की नरमी आयी और यह 0.77% के नुकसान के साथ 16,945.05 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 398.18 अंक टूट गया और 0.69% की नरमी के साथ 57,527.10 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 85.92 अंको की तेजी के साथ 0.31% की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 383.36 अंकों की नरमी है और यह 1.97% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 6.99 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.29% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 24.58 अंकों की सुस्ती है और यह 0.75% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (24 मार्च) को कारोबार में गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 94.15 अंक फिसल गया और 1.27% टूट कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.77% की गिरावट आयी और यह 7,015.10 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.69% की सुस्ती दर्ज की गयी और यह 253.16 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार शुक्रवार (24 मार्च) को तेजी के साथ बंद हुए। डॉव जोंस ने 132.28 अंक जोड़े और यह 0.41% की तेजी के साथ 32,237.53 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 0.31% की उछाल आयी और यह 36.56 अंक की बढ़त के साथ 11,823.96 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 22.27 अंक या 0.56% की तेजी के साथ 3,970.99 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"