शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : जेट एयरवेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा केमिकल्स और ल्युपिन
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा केमिकल्स और ल्युपिन शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा केमिकल्स और ल्युपिन शामिल हैं।
गुरुवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हल्का बदलाव दिख रहा है।
बुधवार को तकनीकी दिग्गज कंपनी ऐप्पल में गिरावट के बावजूद अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
पेट्रोल (Petrol) और डीजल की कीमत तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच जाने के बाद निशाने पर आयी केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा है कि वह उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखेगी।
दो दिनों के भारत दौरे पर आये जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे (Shinzo Abe) और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अहमदाबाद में रोड शो किया, जो सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू हो कर साबरमती आश्रम पर समाप्त हुआ। उसके बाद दोनों नेता लोकप्रिय सीदी सैयद मस्जिद भी गये।
आज वेंकीज (Venky's) के शेयर में 6% से अधिक बढ़त दर्ज की गयी।
पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में वी2 रिटेल (V2 Retail) के मुनाफे में 85% की बढ़ोतरी हुई है।
बुधवार को बाजार ने 2 बजे तेजी से रुख बदला और अंत में हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ।
आज जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शेयर में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।
साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में जेट एयरवेज (Jet Airways) का मुनाफा दोगुना रहा।
मार्च में सूचीबद्ध होने के बाद से अब तक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर भाव में 83% बढ़त दर्ज की गयी है।
ऐपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) के शेयर में 04 सितंबर से अब तक 68.6% की बढ़त हुई है।
आज एपीएल अपोलो (APL Apollo) के निदेशक समूह की वित्तीय समिति की बैठक हुई।
भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने 28 सितंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी एक और नयी शाखा का शुभारंभ किया है।
आज ओरिएंटल वेनीर (Oriental Veneer) के शेयर भाव में 20% की वृद्धि दर्ज की गयी है।