शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : डीएलएफ, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, कैपिटल फर्स्ट और आईएलऐंडएफएस
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डीएलएफ, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, कैपिटल फर्स्ट और आईएलऐंडएफएस शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डीएलएफ, फ्यूचर एंटरप्राइजेज, कैपिटल फर्स्ट और आईएलऐंडएफएस शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मजबूती है।
यौन शोषण मामले में दोषी पाये गये डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को सीबीआई की विशेष अदालत रोहतक जेल में ही सोमवार को सजा सुनायेगी। एहतियात के तौर पर हरियाणा में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट पर रोक लगा दी गयी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को यौन शोषण के आरोप में दोषी ठहराये जाने के बाद भड़की हिंसा में पंचकूला में 29 और सिरसा में दो लोगों की मौत हुई है। पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस हिंसा को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को फटकारते हुए कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया गया।
शुक्रवार को टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने 6 सितंबर 2017 को बतौर रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है।
साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में जिलेट इंडिया (Gillette India) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी।
डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के खिलाफ अमेरिका में एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया गया है।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने किर्लोस्कर न्यूमैटिक (Kirloskar Pneumatic) के शेयर खरीदे हैं।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन (एमएसपीजी) की वित्तीय सहायता करेगी।
सिंगापुर का स्वायत्त संपदा फंड जीआईसी, डीएलएफ (DLF) की सहायक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार हो गया है।
कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज (Castex Technologies) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 443.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
मुम्बई आधारित रियल स्टेट डेवलपर कंपनी ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) की सालाना आम बैठक 19 सितंबर को होगी।
एशियन ग्रेनिटो (Asian Granito) ने 20 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र रिडीम कर दिये हैं।
ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने अदाणी (Adani) समूह की कोयला खदान परियोजना के खिलाफ अपील खारिज कर दी।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को 2.97 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना देने का निर्देश दिया है।