गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की भारतीय म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण करेगी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital)
रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट (Reliance Capital Asset Management) ने इस तरह के अपने पहले सौदे में गुरुवार को 243 करोड़ रुपये में वैश्विक दिग्गज गोल्डमैन सैक्स के भारत में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज अपनी दैनिक रिपोर्ट में संभावना जतायी है कि एशियाई बाजारों से सुस्त संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट रुझान के साथ खुल सकता है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज बुधवार की तकनीकी रिपोर्ट में टीसीएस (TCS) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
देश की प्रमुख बायोफार्मा कंपनी बायोकॉन (Biocon) का दूसरी तिमाही का मुनाफा बढ़ कर तिगुना हो गया है, हालाँकि इसमें हाल में इसकी इकाई सिंजेन (Syngene) के आईपीओ में शेयरों की बिक्री से मिली एकमुश्त रकम का असर शामिल है।
प्रमुख सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) ने साल 2015-16 की दूसरी तिमाही में बेहद कमजोर कारोबारी नतीजे सामने रखे हैं। इसके मुनाफे में 40% की भारी गिरावट आयी है।
विश्व में सबूसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने तिमाही नतीजों में मुनाफे में हल्की वृद्धि दर्ज की है, हालाँकि ब्रोकिंग फर्मों ने इस मुनाफे को अपने अनुमानों से बेहतर बताया है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने मंगलवार के वायदा (Future) कारोबार में निफ्टी (Nifty) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) में बिकवाली करने की सलाह दी है, जबकि डॉ. रेड्डीज (Dr. Reddy's) और अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) के शेयरों में खरीदारी के सौदे करने के लिए कहा है।