भूषण स्टील का शेयर करीब 17% उछला
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भूषण स्टील के शेयर भाव में मजबूती दर्ज की गयी। आज के कारोबार में 343.90 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 16.98% की उछाल के साथ 332.80 रुपये पर रहा। भूषण पावर एंड स्टील (संजय सिंघल द्वारा प्रवर्तित) ने टाइटेनिक स्टील इंडस्ट्रीज और ओलंपियन स्टील इंडस्ट्रीज के साथ मिल कर उड़ीसा स्पंज के शेयरों के लिए 300 रुपये का ओपन ऑफर रखा है। इस ऑफर के जरिये ये कंपनियाँ उड़ीसा स्पंज के 52 लाख शेयर खरीदना चाहती हैं। इन तीनों कंपनियों में से कोई भी बीएसई में सूचीबद्ध नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि भूषण स्टील के शेयर में आयी इस अप्रत्याशित उछाल का कारण क्या है।
राजीव रंजन झा
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 21% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा कैलेंडर साल 2008 में 1402 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2007 में यह 1769 करोड़ रुपये था। कैलेंडर साल 2008 में कंपनी का सालाना कारोबार 6235 करोड़ रुपये का रहा, जबकि कैलेंडर साल 2007 में सालाना कारोबार 5631 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 50% के अंतिम लाभांश की घोषणा भी की है। कंपनी के इक्विटी शेयरों पर 1 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश दिया जाएगा। इस तरह अब कुल लाभांश 110% हो गया है। कंपनी ने पहले भी 60% अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की थी।