आज निफ्टी का दायरा 2,830-3,020
सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी
आज भारतीय शेयर बाजार का रुख सकारात्मक ही लग रहा है। बाजार में चल रही तेजी अभी जारी रहने की उम्मीद है। आज के लिए निफ्टी का दायरा 2,830-3,020 के बीच रहने की संभावना है। अगले दो से तीन हफ्तों में निफ्टी 3,150 तक जा सकता है।
बाजार में कल की तेजी के पीछे एक प्रमुख कारण यह था कि बाजार में हद से ज्यादा बिकवाली हो गयी थी। केंद्र सरकार ने सेनवैट कम करने का जो फैसला किया, उसके प्रति भी बाजार ने उत्साह दिखाया।