शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

धातु शेयरों में मजबूती, हिंदुस्तान जिंक में 7.5% की बढ़त

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बीएसई में धातु शेयरों में मजबूती दिख रही है। बीएसई में दोपहर 1.43 बजे बैंकिंग सूचकांक में 2.96% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल हिंदुस्तान जिंक में है, जो 26.60 रुपये या 7.47% की मजबूती के साथ 382.70 रुपये पर था। जिंदल सॉ में 6.35%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.2%, गुजरात एनआरई कोक में 4.8%, सेसा गोवा में 3.8 और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3% की मजबूती थी। टाटा स्टील, जिंदल स्टील, जय कॉप, नेशनल एल्युमिनियम और जेएसडब्लू स्टील में भी 1% से अधिक की तेजी थी। 

बैंकिंग शेयरों में बढ़त

भारतीय शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.34 बजे बैंकिंग सूचकांक में 3% से अधिक की मजबूती है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी। यदि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बात करें, तो इस समय देना बैंक में 13.4%, विजया बैंक में 8.5%, यूको बैंक में 7%, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा में 4.9%, इंडियन ओवरसीज बैंक में 4.2% और एसबीआई में 3%की मजबूती है।

आईवीआरसीएल को 260 करोड़ के ठेके

आईवीआरसीएल इन्फ्रा ने 260.46 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि इसके बिंल्डिंग्स एंड इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर्स डिवीजन को 206.60 रुपये का ठेका मिला है, जबकि कंपनी के वाटर डिवीजन को 53.86 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।

सरकार का साथ बस इतना

राजीव रंजन झा

केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक पैकेज की दूसरी किश्त का ऐलान कर दिया है और साथ ही कह दिया है कि अब हमसे मार्च तक कोई उम्मीद न रखें। व्यावहारिक रूप से इसका मतलब यह है कि अब मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद न रखें, क्योंकि मार्च पूरा होने के बाद सरकार चुनावी आचार संहिता की डोरी में बँधी रहेगी। हालाँकि आरबीआई की ओर ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बाकी बची रहेगी। लेकिन वास्तव में अब अगले कुछ महीनों तक आरबीआई की ओर से दरों में कोई बड़ी कमी किये जाने की उम्मीद करना बेमानी है। जैसा कि कुछ ब्रोकिंग फर्मों ने आर्थिक पैकेज और ब्याज दरों में कटौती पर जारी अपनी रिपोर्टों में कहा है, आरबीआई की ओर से दरों में कटौती का मौजूदा चक्र पूरा हो गया लगता है।

निफ्टी के लिए 3,005 पर मजबूत समर्थन

सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि यह सकारात्मक दिशा के साथ खुलेगा। यदि निफ्टी की बात करें, तो नीचे की ओर इसके लिए 3,005 पर एक मजबूत समर्थन है। निफ्टी के लिए ऊपर की ओर 3,150 पर बाधा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख