डिप्रेशन की दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी
जेबी केमिकल ऐंड फार्मास्यूटिकल्स (जेबी फार्मा) को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है।
जेबी केमिकल ऐंड फार्मास्यूटिकल्स (जेबी फार्मा) को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है।
पैकेज्ड फूड्स कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार फ्रांस की 'चीज' बनाने वाली कंपनी Bel SA के साथ किया है। यह करार कंपनी की सब्सिडियरी ब्रिटानिया डेयरी प्राइवेट लिमिटेड यानी बीडीपीएल (BDPL) ने किया है।
ग्लैंड फार्मा ने सेनेक्सी (Cenexi) ग्रुप के 100 फीसदी अधिग्रहण के लिए करार किया है। यह करार कंपनी की सिंगापुर सब्सिडियरी ग्लैंड फार्मा इंटरनेशनल पीटीई (PTE) ने किया है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की लाइफस्टाइल ब्रांड 'TMRW' ने आठ डिजिटल फर्स्ट लाइफस्टाइल ब्रांड्स में हिस्सेदारी खरीदी है। हिस्सा खरीद पर कंपनी 290 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
दवा कंपनी ल्यूपिन ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसकी ब्राजील की सब्सिडियरी ने उत्पाद अधिग्रहण के लिए करार किया है। कंपनी 9 उत्पादों का अधिग्रहण बॉश हेल्थ कंपनीज इंक (Bausch Health Companies Inc) से करेगी।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है।
एलऐंडटी (L&T) के हाइड्रोकार्बन कारोबार को ऑर्डर मिला है। कंपनी को दो ऑफशोर से जुड़े दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर बीजीईपीएल यानी BGEPL (ब्रिटिश गैस एक्सप्लोरेशन ऐंड प्रोडक्शन इंडिया लिमिटेड) से मिले हैं।
कैस्ट्रॉल इंडिया Ki Mobility यानी केआई मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड में 7.09 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। कैस्ट्रॉल इंडिया 7.09 फीसदी हिस्से के लिए 5.98 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
दवा कंपनी सिप्ला के गोवा इकाई को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) ने OAI कैटेगरी का दर्जा दिया है। ओएआई यानी ऑफिशयल एक्शन इंडिकेटेड। यूएसएफडीए की ओर से ओएआई का दर्जा मिलने से कंपनी के दवा की मंजूरी पर भी असर देखने को मिल सकता है।
दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। कंपनी के मंडीदीप इकाई के एपीआई (API) उत्पादन इकाई को 8 आपत्तियां जारी की गई है।
फ्रांस की ऑटो ग्रुप कंपनी रेनो (Renault) ने केपीआईटी (KPIT) टेक्नोलॉजी के साथ रणनीतिक करार का ऐलान किया है। रेनो ने सॉफ्टवेयर सहयोगी के लिए करार किया है। रेनो ने नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड व्हीकल यानी एसडीवी (SDV) प्लैटफॉर्म के लिए रणनीतिक करार किया है।
पैकेजिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी मोल्डटेक पैकेजिंग कारोबार विस्तार करने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी तमिलनाडु और हरियाणा में इकाई लगाएगी।
दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा ने एक्सचेंज को लाइसेंसिंग करार के बार में जानकारी दी है। यह लाइसेंसिंग करार कंपनी की सब्सिडियरी ने किया है। सब्सिडियरी ने Evive Biotech यानी इवाइव बायोटेक के साथ लाइसेंसिंग करार किया है।
सीमेंस का जुलाई-सितंबर तिमाही यानी चौथी तिमाही में मुनाफा 105.2 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 105.2 फीसदी बढ़कर 663 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
पेपर ऐंड पैकेजिंग बोर्ड कंपनी जेके पेपर बोर्ड ने दो कंपनियों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। कंपनी दो कंपनियों के अधिग्रहण पर 578 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी Horizon Packs Private Ltd (HPPL) यानी हॉरिजन पैक्स प्राइवेट लिमिटेड और Securipax Packaging Private Ltd (SPPL) यानी सिक्योरिपैक्स पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड का चरणबद्ध तरीके से अधिग्रहण करेगी।
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप व्हील संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर (JV) का गठन करेगी। कंपनी यह संयुक्त उपक्रम इजरायल की कंपनी रेडलर टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बनाएगी।