चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 43 फीसदी बढ़ा
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 1839 करोड़ रुपये से बढ़कर 2623 करोड़ रुपये रहा है।
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 1839 करोड़ रुपये से बढ़कर 2623 करोड़ रुपये रहा है।
निजी क्षेत्र की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) लाइफ ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किये हैं। कंपनी का मुनाफा 358.66 करोड़ रुपये पर करीब फ्लैट यानी बिना बदलाव के रहा है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 357.52 करोड़ रुपये था।
एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने 2023 के पहती तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 24.7 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का कंसो मुनाफा 595 करोड़ रुपये से बढ़कर 740 करोड़ रुपये हो गया है। नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष सुरेश नारायणन ने कहा कि वॉल्यूम में वृद्धि के अलावा कीमतों में बढ़ोतरी से मुनाफे को सहारा मिला है।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Metronidazole Topical Cream यानी मेट्रोनिडाजोल टॉपिकल क्रीम के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है।
फार्मा कंपनी इप्का लैब के बोर्ड ने शेयर खरीद समझौते (SPA) यानी शेयर परचेज एग्रीमेंट को लेकर मंजूरी दी है । यह मंजूरी यूनिकेम लैब में 33.38 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए इप्का लैब यूनिकेम लैब
को 1034.06 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 135 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 1612 करोड़ रुपये से बढ़कर 2187 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Icosapent Ethyl कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को अमेरिकी बाजार में ट्राइग्लिसराइड की मात्रा कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए मंजूरी मिली है।
इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 1361.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2043 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 3985 करोड़ रुपये से बढ़कर 4670 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है।
रियल एस्टेट की कंपनी अजमेरा रियल्टी ने मुंबई में जमीन खरीदी है। कंपनी ने यह जमीन 76 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह जमीन टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस से खरीदी है।
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़ी निजी बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। बैंक के स्टैंडअलोन मुनाफे में 30 फीसदी की बढ़ोतरी आयी है। बैंक का मुनाफा 7018.7 करोड़
रुपये से बढ़कर 9121.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (JLR) यानी जैगुआर ऐंड लैंड रोवर की बिजली से चलने वाली गाड़ियों में बड़े स्तर पर निवेश की योजना बनाई है। कंपनी की अगले 5 साल में 1500 करोड़ पाउंड यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।
सीमेंस और रेल विकास निगम के कंसोर्शियम को दो ऑर्डर्स मिले हैं। इन दोनों कंपनियों के कंसोर्शियम को यह ऑर्डर्स गुजरात मेट्रो केल कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMRCL) से मिला है।
आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल (HCL) टेक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 3% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 4096 करोड़ रुपए से घटकर 3983 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय 26700 करोड़ रुपए से घटकर 26610 करोड़ रुपए रह गई है।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिली है। कपनी को Metoprolol Tartrate दवा की बिक्री और मार्केटिंग के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है।
यह दवा 25, 50 और 100 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद होगी।
रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को एक नई सब्सिडियरी के गठन का ऐलान किया है। कंपनी की इस नई सब्सिडियरी के जरिए तेजी से बढ़ते अपैरल फैशन के कारोबार में उतरेगी।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को रोफ्लुमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को इस दवा की बिक्री और उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।