आईसीआईसीआई बैंक खरीदें और अपोलो हॉस्पिटल्स बेचें : आनंद राठी

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर खरीदने और अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर खरीदने और अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज गुरुवार 15 सितंबर को एकदिनी कारोबार में जस्ट डायल (Just DiaI) सितंबर पूट और कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India)सितंबर पूट का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक मानस जायसवाल (Manas Jaiswal) ने गुरुवार को हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और सीएट (Ceat) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 15 सितंबर को एकदिनी कारोबार में सेंचुरी टेक्सटाइल (Century Textiles) और रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस कम्युनिकेशन, डेन नेटवर्क्स, ए2जेड इन्फ्रा, एनबीसीसी और यूनिटेक शामिल हैं।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार एकदिनी कारोबार के लिए हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction), सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles), यूपीएल (UPL), ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) और कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार में गिरावट है।
कच्चे तेल की कीमतों में आयी कमजोरी कल ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी, जिससे अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने अपने वॉयरलेस कारोबार का एयरसेल (Aircel) के साथ विलय करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। यह भारत के दूरसंचार सेवा के इतिहास का सबसे बड़ा विलय होगा। इनके विलय से बनने वाली कंपनी ग्राहक संख्या के आधार पर भारत की चौथी सबसे बड़ी दूरंसचार सेवा कंपनी होगी।
रक्षा मंत्रालय ने सीबीआई (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को संप्रग (UPA) सरकार के कार्यकाल में हुए 20.8 करोड़ डॉलर के एम्ब्रेयर (Embraer) विमान सौदे में रिश्वत लिए जाने के आरोपों की जाँच करने के लिए कहा है।
बुधवार को दिन भर के उतार चढ़ाव के बाद अंत में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में मोनेट इस्पात को 358.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
बीएसई में बुधवार को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ।
सुनील हाईटेक इंजीनियर्स को 415 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
पीएनसी इन्फ्राटेक की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।
बीएसई में सीईएससी के शेयर में तेजी का रुख है।