घरेलू मजबूती के बीच बाजार में तेजी की उम्मीद, लेकिन शेयर चुनने पर दें खास ध्यान
संदीप जैन
निदेशक, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग
भारतीय बाजार अब व्यापक आधार वाली तेजी की स्थिति में आ गया है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए सही शेयरों का चयन महत्वपूर्ण होगा।
संदीप जैन
निदेशक, ट्रेडस्विफ्ट ब्रोकिंग
भारतीय बाजार अब व्यापक आधार वाली तेजी की स्थिति में आ गया है, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए सही शेयरों का चयन महत्वपूर्ण होगा।
रवि सिंह
चीफ रिसर्च ऑफिसर, मास्टर कैपिटल सर्विसेज
भारतीय शेयर बाजार मध्यम अवधि में मजबूत बना रह सकता है। घरेलू आर्थिक वृद्धि, महँगाई में नरमी और लगातार मिल रहे नीतिगत समर्थन से बाजार को सहारा मिल सकता है, हालाँकि वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितताओं को देखते हुए चुनौतियाँ भी बनी रहेंगी।
राजेश तांबे
सीईओ, अक्सान कैपिटल एडवाइजरी
बाजार के लिए इस समय सकारात्मक पहलू एसएमई आईपीओ के जरिये बाजार के एक नये खंड का उभरना है। वहीं, दक्षिण-पूर्व एशिया से जुड़े प्रभाव बाजार के लिए नकारात्मक कारक हो सकते हैं।
प्रकाश दीवान
फैमिली ऑफिस संस्थापक
छोटी अवधि में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार में साल भर के अंदर एक बड़ी गिरावट शुरू होने की आशंका है, पर उससे पहले बाजार एक नयी ऊँचाई बना सकता है।
L&T लंबे समय के निवेशकों के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद लार्ज कैप कंपनी मानी जाती है। इसका कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग, निर्माण, रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सेवाओं जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैला हुआ है।
आईटी सेक्टर में हालिया तिमाही नतीजों के बाद बाजार की उम्मीदों से बेहतर संकेत मिले हैं।
बैंकिंग सेक्टर ने हाल के कारोबारी सत्रों में बाजार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
निफ्टी फिलहाल एक सीमित दायरे में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।
ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 85–87 डॉलर प्रति बैरल के बीच बने रहने से भारतीय बाजार में चिंता बढ़ी हुई है।
प्रदीप गुप्ता
वाइस चेयरमैन, आनंद राठी फाइनेंशियल
सेंसेक्स अगले 6 महीनों में करीब 84,250 और निफ्टी करीब 26,500 के स्तर तक पहुँच सकते हैं। अगले 12 महीनों के लिए सेंसेक्स का मेरा लक्ष्य 92,000 और निफ्टी का लक्ष्य 28,800 है।
प्रभात मित्तल
रिसर्च एनालिस्ट
भारतीय बाजार में निवेशकों को न तो जरूरत से ज्यादा आशावादी होना चाहिए और न ही अत्यधिक निराशावादी। मौजूदा परिस्थितियों में बेहतर रणनीति यह होगी कि अल्पावधि के कारोबार पर ध्यान दिया जाये और अच्छा प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रों तथा शेयरों में ही अवसर तलाशे जायें। ऐसे कारोबार में सख्त स्टॉप-लॉस का पालन करना भी जरूरी है।
पंकज पांडेय
इक्विटी रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
भारतीय शेयर बाजार के प्रति मेरा रुख सकारात्मक है। यह एकमुश्त निवेश करने और उसके बाद नियमित एसआईपी जारी रखने के लिए अच्छा समय है।
पंकज जैन
निदेशक, एसडब्ल्यू कैपिटल
मेरा मानना है कि अगले 6 महीनों में भारतीय शेयर बाजार के लिए परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण रहेंगी। इन 6 महीनों में अमेरिकी व्यापार समझौता, खाड़ी क्षेत्र में युद्ध और मानसून भारतीय बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे।
नितिन रहेजा
हेड - डिस्क्रीशनरी मैनेजमेंट, ज्यूलियस बेयर इंडिया
निकट अवधि में भारतीय शेयर बाजार का मूल्यांकन तेजी की संभावनाओं को सीमित कर सकता है। हालाँकि, लंबी अवधि में बाजार का परिदृश्य बहुत सकारात्मक है।
नितेश चंद
फंड मैनेजर, साइक्स ऐंड रे इक्विटीज (आई)
भारतीय बाजार अभी मूल्य में गिरावट (प्राइस करेक्शन) और समयगत सुधार (टाइम करेक्शन) के दौर से गुजर रहा है। यह सुधार अगली बड़ी तेजी के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर सकता है।
नरेंद्र वाधवा
एमडी, एसकेआई कैपिटल सर्विसेज
भारतीय शेयर बाजार के लिए इस समय सबसे बड़ी सकारात्मक बात घरेलू माँग है। इसके साथ ही, विकास के नये क्षेत्रों का उभरना भी बाजार के लिए सकारात्मक है।