शुक्रवार 29 दिसंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के इस्तीफे की वजह से उत्तर प्रदेश में खाली हुई राज्य सभा की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को उम्मीदवार बनाया है।
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी प्राप्त हो गयी है।
डीएलएफ (DLF) के निदेशक मंडल ने लिये बड़े फैसले
आज भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
साल के अंतिम दिन सेंसेक्स 34,000 के ऊपर हुआ बंद
लगातार दो दिन गिरावट के बाद 2017 के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 34,000 और निफ्टी 10,500 के ऊपर बंद हुआ।
आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने किया 10,000 करोड़ रुपये का आपूर्ति सौदा
विशिष्ट केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने एक वैश्विक केमिकल दिग्गज कंपनी के साथ 10,000 करोड़ रुपये मूल्य का बहु-वर्षीय आपूर्ति समझौता किया है।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) की साझा उद्यम कंपनी ने किया ऋण का पुनर्गठन
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) की संयुक्त उद्यम कंपनी जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे ने अपने ऋण का पुनर्गठन किया है।
सिकाजेन इंडिया (Sicagen India) ने किया डैनिश स्टील का अधिग्रहण
सिकाजेन इंडिया (Sicagen India) ने डैनिश स्टील क्लस्टर (Danish Steel Cluster) का अधिग्रहण कर लिया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) खरीदेगा संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी में हिसस्सेदारी खरीदेगा।
लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला 1,000 करोड़ रुपये का ठेका
भारत की सबसे बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर और परियोजना निष्पादन कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को 1,000 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
हिस्सा खरीदने की खबर से चढ़ा जीटीपीएल हैथवे (GTPL Hathway) का शेयर
आज जीटीपीएल हैथवे (GTPL Hathway) के शेयर में 4% से अधिक मजबूती आयी है।
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने चुने 2018 में खरीदारी के लिए पाँच शेयर
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने 2018 में पाँच चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इन शेयरों में डाबर इंडिया (Dabur India), लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro), ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty), नीलकमल (Nilkamal) और मदरसन सूमी (Motherson Sumi) शामिल हैं।
कपास (अप्रैल) में गिरावट और कॉटन ऑयल सीड केक (जनवरी) में नरमी का रुझान - एसएमसी
कपास वायदा (अप्रैल) में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है और कीमतों के 1,010 रुपये तक लुढ़कने की संभावना हैं।
सोयाबीन, रिफाइंड सोया तेल और सरसों में सीमित कारोबार की संभावना - एसएमसी
सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों के 3,085-3,120 रुपये के दायरे में कारोबर करने की संभावना है।
7% घटी दूरसंचार कंपनियों की आमदनी - ट्राई (TRAI)
गुरुवार को जारी की गयी भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की नयी रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों की आमदनी में 7% की गिरावट दर्ज की गयी है।
हल्दी के लिए बाधा, जीरे में तेजी का रुझान - एसएमसी
हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के लिए 8,100 रुपये के स्तर पर बाधा हैं।
फिर 20% से अधिक उछला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications)
रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) आज फिर से 20% से ज्यादा मजबूत हुआ है।