केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के लाभ में 83.2% की बढ़त
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर खरीदने और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार को एकदिनी कारोबार के लिए जेट एयरवेज (Jet Airways), रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra), डेटामैटिक्स ग्लोबल (Datamatics Global) और फिलिप्स कार्बन (Phillips Carbon) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। दूसरी ओर उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में बिकवाली के लिए कहा है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार 01 अगस्त को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में अमारा राजा (Amara Raja) और जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार 01 अगस्त के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) में खरीदारी और सीएट (CEAT) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन ऐंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, केईसी इंटरनेशनल और पीवीआर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulanshahar) जिले में एक माँ और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 1.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel) की कीमत में 2.01 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है। संशोधित दरें आज आधी रात से लागू हो जायेंगी।
असम (Assam) में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 27 हो गयी है। इस बीच मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
केंद्र सरकार अगले मंगलवार को जीएसटी (GST) विधेयक राज्य सभा में पेश करने वाली है और अधिकांश राजनीतिक दलों ने कुछ शर्तों के साथ इसको पारित कराने के लिए सहमति दे दी है।
नेस्ले इंडिया (Nestle India) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 230.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,515.85 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
एम्फैसिस (Mphasis) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 204.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
सीएआरई ने गोदावरी पावर (Godawari Power) की दीर्घकालिक और लघु अवधि की रेटिंग घटा दी है।
एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) के तिमाही शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।