केर्न इंडिया के शेयरों में तेजी
केर्न इंडिया द्वारा राजस्थान में रागेश्वरी क्षेत्र के नजदीक तेल व गैस की खोज की खबर दिये जाने के बाद इसके शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में 12.11 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.56% की उछाल के साथ 161.40 रुपये पर था।
ठीक-ठाक ही लग रहे हैं बाजार
संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च
आज के लिए मुझे बाजार ठीक-ठाक ही लग रहे हैं। हालांकि सुबह धीमापन दिख सकता है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता जायेगा, वैसे-वैसे बाजार की भावना बेहतर होती चली जायेगी। जहाँ तक आज के लिए अच्छे प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों का सवाल है, पिछले हफ्ते में अच्छी बढ़त दर्ज करने वाले बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र के शेयरों के अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
सत्यम कंप्यूटर में आज फिर से बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। दोपहर 2 बजे के आसपास यह करीब 6-7 रुपये, यानी 4% के नुकसान पर 162-163 रुपये के स्तर पर था। हालाँकि बुधवार को 30% की भारी चोट के बाद कल यह थोड़ा वापस सँभला था और इसमें 7% से कुछ ज्यादा की बढ़त नजर आयी थी। लेकिन आज की गिरावट यह संकेत दे रही है कि बुधवार को लगी चोट की भरपायी निकट भविष्य में मुश्किल है। क्रिस के निदेशक अरुण केजरीवाल का कहना है कि इस समय सत्यम की विश्वसनीयता दाँव पर है। इसके शेयर भाव में जो उतार-चढ़ाव आया है, वह कंपनी के कामकाज में पारदर्शिता और प्रवर्तकों (प्रमोटरों) की ओर से उचित कॉर्पोरेट प्रशासन की कमी का नतीजा है।
राजीव रंजन झा