Rail Vikas Nigam Ltd Share Latest News : कंसोलिडेशन में जा सकता है स्टॉक, तिमाही नतीजों पर रखें नजर
अनिल शर्मा : आरवीएनएल पर लंबी अवधि के लिए आपकी राय क्या है?
अनिल शर्मा : आरवीएनएल पर लंबी अवधि के लिए आपकी राय क्या है?
इस कारोबारी साल 2023-24 की दूसरी तिमाही में कई क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों के नतीजे आ चुके हैं। इन शुरुआती नतीजों का रुझान बाजार की दशा-दिशा के लिए कैसा है?
Expert Shomesh Kumar : निफ्टी में शुक्रवार के कारोबार के लिए इन स्तरों का ध्यान रखना जरूरी है। निफ्टी में 19750 के नीचे कमजोरी बनी रहेगी और गुरुवार के निचले स्तर 19660 के स्तर के नीचे इसकी कमजोरी बढ़ेगी।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (20 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और एशियन पेंट्स (Asian Paints Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने शुक्रवार (20 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), क्रूड ऑयल (Crude Oil) और कॉपर (Copper) को खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (20 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) और महानगर गैस (Mahanagar Gas Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (20 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एनबीसीसी इंडिया (NBCC (India) Ltd), वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles Ltd), वेदांत फैशंस (Vedant Fashions Ltd), जिंदल सॉ (Jindal Saw Ltd) और डेल्हीवेरी (Delhivery Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार (20 अक्तूबर) को भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 32 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.16% फिसल कर 19,523 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
डाओ जोंस 330 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर के पास बंद हुआ। नैस्डेक 1.6% फिसलकर बंद हुआ। गिफ्ट निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।
Expert Anuj Gupta : आने वाले समय में कच्चा तेल के भाव 85 डॉलर से 95 डॉलर के बीच में कहीं स्थिर हो सकते हैं। इसके भाव में तेजी के लिए जहाँ भू-राजनीतिक हालात जिम्मेदार हैं, वहीं अमेरिका में क्रूड की खपत बढ़ने के साथ ही सउदी अरब के बयान से भी हवा मिली है।
Expert Arun Kejriwal : कच्चे तेल के भाव में अचानक से तेजी आयी थी, लेकिन इसके बाद जल्द ही इसके भाव 80 डॉलर के नीचे भी आ गये थ। अब फिर से ये 90 डॉलर की तरफ बढ़ते हुए दिखायी दे रहे हैं।
Expert Arun Kejriwal : हाल ही में आये आईपीओ में सेन्को गोल्ड और यर्थाथ हॉस्पिटल मुझे अच्छे लग रहे हैं। इनकी लिस्टिंग ठीक-ठाक थी और बाद में शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली थी। अब ये शेयर संभल गये हैं और तिमाही नतीजों के बाद इनमें तेजी आने की उम्मीद है।
Expert Shomesh Kumar : तिमाही नतीजे घोषित होने के बाद पूरा आँकड़ा समझने में तीन का समय लगता है। इसलिये नतीजों पर आधारित प्रतिक्रिया के लिए तीन से चार दिन का समय लगता है।
Expert Shomesh Kumar : एचसीएल टेक का स्टॉक जब तक 1275 रुपये के ऊपर बंद नहीं होने लगता है, तब तक मेरे हिसाब से इसमें कुछ भी सकारात्मक नहीं है। इसका ढाँचा यही बता रहा है कि ये स्टॉक अभी दायरे में ही रहेगा और 1300 रुपये पर इसके लिये बाधा भी तैयार है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (19 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd) का स्टॉक बेचने, जबकि गेल इंडिया (Gail (India) Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (19 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold) और चांदी (Silver) को खरीदने, जबिक क्रूड ऑयल (Crude Oil) और कॉपर (Copper) को बेचने की सलाह दी है।