रेई एग्रो में भारी गिरावट, 89% लुढ़का
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रेई एग्रो के शेयर में भारी गिरावट दिख रही है। आज के कारोबार में 52.60 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद रेई एग्रो का शेयर भाव सुबह 11.29 बजे 89% गिर कर 61.70 रुपये पर है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में कंपनी के मुनाफे में 92.29% की कमी आयी है। कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2007 के 26.45 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में घट कर 2.04 करोड़ रुपये रहा है।
राजीव रंजन झा
सत्यम के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया। सरकार द्वारा बनाये गये इस निदेशक मंडल की बैठक कल भी जारी रहेगी। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज का निदेशक मंडल आज कंपनी के सीईओ और सीएफओ के नाम घोषित तक देगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.25 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 2.12 बजे 7% की कमजोरी के साथ 49.95 रुपये पर है।