शेयर मंथन में खोजें

चीन के एंट समूह ने इस भारतीय कंपनी में घटायी अपनी हिस्सेदारी, जानिये किसने खरीदे शेयर

डिजिटल भुगतान सेवायें देने वाली पेटीएम की मुखिया वन 97 कम्यूनिकेशन (One 97 Communications Ltd) में चीन के अलीबाबा समूह की सहयोगी वित्तीय सेवा कंपनी एंट समूह ने खुले बाजार में अपनी हिस्सेदारी बेच दी। वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने पेटीएम में 0.59 % हिस्सेदारी खरीदी है।

अप्रैल में खाने-पीने सस्ती होने से 6 साल के निचले स्तर पर आयी खुदरा महँगाई, क्या और घटेंगी ब्याज दरें

महँगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए अच्छी खबर आयी है। अप्रैल 2025 में खुदरा महँगाई दर घटकर 6 साल के निचले स्तर 3.16% पर आ गयी। खाने-पीने की चीजों के दामों में कमी के कारण खुदरा महँगाई में राहत मिली है। इससे पहले जुलाई 2019 में महँगाई दर 3.15% रही थी, जबकि मार्च 2025 में ये 3.34% रही थी। 

महारत्न कंपनी गेल इंडिया के वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख गैस वितरक कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल इंडिया) ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिये हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। कंपनी ने इस दौरान सबसे अधिक एबिटा और प्रॉफिट दर्ज किया। वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया।

डॉनल्ड ट्रंप ने किया नया दावा, व्यापार के कारण युद्ध से पीछे हटे भारत और पाकिस्तान

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर से सनसनीखेज दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच तनाव में आयी कमी की मुख्य वजह व्यापार है। उन्होंने सोमवार को वॉशिंगटन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम में उनकी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

निफ्टी की 900 अंक की उछाल के लिए जानकारों ने इन वजहों को जिम्मेदार बताया

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (12 मई) को दर्ज की गयी दमदार तेजी के लिए बाजार विशेषज्ञों ने मुख्य रूप से दो कारणों को जिम्मेदार बताया। जानकारों का मानना है कि बाजार में सकारात्मक माहौल के लिए अमेरिका-चीन का व्यापार समझौते के लिए वार्ता के लिए सहमत होना और भारत-पाक के मध्य संघर्षविराम की खबरों का अहम रोल रहा। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख