सोयाबीन (Soybean) बाजार में नरमी का रुझान
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि मानसून में सुधार के चलते सोयाबीन की बुआई में बढ़ोतरी का अनुमान है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि मानसून में सुधार के चलते सोयाबीन की बुआई में बढ़ोतरी का अनुमान है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि जुलाई महीने में मानसूनी बारिश कम होने की रिपोर्टों को देखते हुए हल्दी को बाजार का थोड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद है क्योंकि बारिश में कमी का हल्दी की बुआई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) के शेयर के उछल कर ऊपरी सर्किट ब्रेकर तक पहुँच जाने पर इसमें कारोबार रोक दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते आज भारतीय बाजार में तेल कंपनियों के शेयरों में 12% तक की उछाल देखने को मिल रही है। खासकर एस्सार ऑयल (Essar Oil), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) सोमवार के शुरुआती सत्र में तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
ग्रीस के जनमत संग्रह में ना पर मुहर लगने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में आयी भारी गिरावट का असर आज सुबह भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के पहले दिन कमजोरी के साथ शुरुआत की है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए ल्युपिन (Lupin) और साइमेंस (Siemens) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ग्रीस की जनता ने प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास के आग्रह को स्वीकार करते हुए रविवार को हुए जनमत संग्रह में अपना जवाब ना में दिया। इस जनमत संग्रह में यूरोपीय संघ (EU) और आईएमएफ (IMF) की खर्च कम करने की शर्तों को मानने से ग्रीस की जनता ने इन्कार कर दिया।

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और यूनियन बैंक (Union Bank) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने आज कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि प्रस्तावित जीएसटी निश्चित रूप से एक सरलीकृत कर प्रणाली होगी, जो वर्तमान कर प्रणाली से व्यापारियों को हो रही परेशानियों से निजात दिलायेगी।
अहमदाबाद स्थित ई-कॉमर्स कंपनी इन्फिबीम (Infibeam) 7.1 करोड़ डॉलर की राशि जुटाने के लिए प्राथमिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने सेबी में आवेदन कर दिया है। इसके शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू पर होगे।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में एक सकारात्मक रुझान बना है और निफ्टी (Nifty) 8400 के ऊपर बने रहने तक इसमें यह सकारात्मक चाल बनी रहेगी।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंट्रासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Intrasoft Technologies), सुनील हाईटेक (Sunil Hitech) और एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) में खरीदारी की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) को खरीदने की सलाह दी है। एसएमसी ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि निकट भविष्य में इसमें तकनीकी उछाल आने की संभावना है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में एशियन पेंट्स (Asian Paints) को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले कुछ हफ्तों से एशियन पेंट्स का शेयर 700 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर के ऊपर बंद होकर अपनी चाल बनाये हुए है, जो मजबूती का एक संकेत है।
देश में महीने भर से प्रतिबंधित मैगी (Maggi) को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) की ओर से निर्यात करने की मंजूरी मिल गयी है। हालाँकि भारतीय बाजार में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
पूंजी बाजार की सुरक्षा और निवेशकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएसई (Bombay Stock Exchange-BSE) ने अगले सप्ताह से 3आई इन्फोटेक और सीआईएल नोवा पेट्रोकेमिकल्स सहित 29 कंपनियों को प्रतिबंधित कारोबार श्रेणी में डालने का निर्णय लिया है।