सत्यम ने केपीएमजी और डेलॉयट को नियुक्त किया ऑडिटर
सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने केपीएमजी और डेलॉयट को ऑडिटर नियुक्त किया है। इससे पहले प्राइटवाटर हाउस कंपनी की ऑडिटर फर्म थी। यह जानकारी बोर्ड के सदस्य दीपक पारिख ने दी है। गौरतलब है कि सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने 12 जनवरी को हुई अपनी पहली बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अगले 48 घंटों के भीतर नये स्वतंत्र ऑडिटर की नियुक्त कर दी जाएगी।
राजीव रंजन झा
आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।