सन फार्मा ने मनाया सेंसेक्स में शामिल होने का जश्न
सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर हैं। दोपहर 2.49 बजे सन फार्मा का शेयर भाव 3.09% की उछाल के साथ 1134.80 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई सेंसेक्स में 3% से अधिक की गिरावट थी। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज उछाल पर है।
विश्व बैंक द्वारा विप्रो टेक्नालॉजीज को प्रतिबंधित करने की खबर के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 220 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.05 बजे विप्रो का शेयर भाव 9.6% की कमजोरी के साथ 226.60 रुपये पर था। विश्व बैंक ने कहा है कि बैंक के कर्मचारियों को गलत फायदे पहुँचाने के आरोप में विप्रो को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।