शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगातार चौथी बार घटायी रेपो दर

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लगातार चौथी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती कर दी है।

लगातार तीन बार 25-25 आधार अंकों की कटौती के बाद इस बार केंद्रीय बैंक ने रेपो दर (Repo Rate) में 35 आधार अंकों की कटौती का फैसला लिया है। हालाँकि जानकार 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद कर रहे थे। केंद्रीय बैंक ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए रेपो दर 35 आधार अंक घटा कर 5.40% कर दी है, जो पिछले 9 सालों में सबसे कम है। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अपना रुख भी 'उदार' ही बरकरार रखा है।
आरबीआई ने रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) भी घटा कर 5.15% तथा सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 5.65% कर दी है।
गौरतलब है कि एमपीसी की समिति के 6 में से 4 चार सदस्यों (डॉ रवींद्र एच ढोलकिया, डॉ माइकल देवव्रत पात्रा, विभु प्रसाद कानूनगो और शक्तिकांत दास) ने नीतिगत रेपो दर में 35 आधार अंकों तक कम करने के लिए मतदान किया, जबकि दो सदस्यों (डॉ चेतन घाटे और डॉ पामी दुआ) ने 25 आधार अंकों की कटौती की वकालत की।
इसके अलावा आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विकास दर का अनुमान 7% से घटा कर 6.9% कर दिया है। आरबीआई के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में विकास दर 5.8-6.6% और दूसरी छमाही में 7.3-7.5% रह सकती है। इस दौरान चालू वित्त वर्ष की पहली दूसरी तिमाही में खुदरा महँगाई के लिए 3.1% और दूसरी छमाही में 3.5-3.7% रहने का अनुमान लगाया है।
क्या है रेपो दर और रिवर्स रेपो दर
रेपो दर वह दर होती है जिस पर आरबीआई अन्य बैंकों को दिये गये ऋण पर ब्याज वसूलता है। जबकि रिवर्स रेपो दर वह दर होती है जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो दर बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख