बुधवार को फिर बाजार कमजोर, सेंसेक्स (Sensex) 214 अंक गिरा
बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर कमजोर रहा और लगभग पूरे दिन इसका रुझान नीचे की ओर रहा।
बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर कमजोर रहा और लगभग पूरे दिन इसका रुझान नीचे की ओर रहा।
देश की सबसे बड़ी बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) ने 30 सितंबर 2015 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में 156.06 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन मुनाफा कमाया है, जो पिछले साल इसी अवधि में 125.76 करोड़ रुपये था।
नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने बुधवार को बताया कि उसने नेपाल (Nepal) में हैपेटाइिटस सी से संक्रमित वयस्कों के लिए जेनेरिक दवा हैप्सीनैट एलपी पेश की है।
इंडिगो नाम से विमानसेवा चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) की ओर से लाये गये 3,018 करोड़ रुपये के आइपीओ को बुधवार तक इश्यू के 1.55 गुना शेयरों के आवेदन हासिल हो गये हैं, हालाँकि खुदरा निवेशकों की ओर से अब तक ठंडी प्रतिक्रिया ही मिली है।
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का लाभ 51.3% बढ़ कर 492 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में सिंडिकेट बैंक का लाभ 5.2% बढ़ कर 332 करोड़ रुपये हो गया है।
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में डाबर इंडिया का लाभ 19% बढ़ कर 341 करोड़ रुपये हो गया है।
बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच कमजोर शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद भाव 27,253 की तुलना में आज 27,132 पर खुला और शुरुआती मिनटों में यह लगभग 27,100 तक फिसल गया।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) में खरीदारी और गेल इंडिया (Gail India) में बिकवाली की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज बुधवार की तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी कल की हल्की गिरावट के बाद अगर फिर से 8250 पार करके इसके ऊपर टिका रहता है, तभी खरीदारी का रुझान फिर से बनेगा जिसमें यह 8300-8330 की ओर जा सकता है।
सोमवार की हल्की सुस्ती के बाद कल मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में रहा। वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुझान बना हुआ है।
भारत सरकार ने आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों को सरल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति आर. वी. ईश्वर (सेवानिवृत्त) करेंगे। न्यायमूर्ति ईश्वर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और आईटीएटी के पूर्व अध्यक्ष हैं।
दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने आज अपने तिमाही नतीजों से बाजार को झटका दिया, जिसके चलते इसका शेयर भाव आज बुरी तरह टूटा।
निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के तिमाही नतीजे मोटे तौर पर विश्लेषकों के अनुमानों के मुताबिक रहे हैं।
सोमवार की तरह ही मंगलवार के कारोबार में भी भारतीय शेयर बाजार कमजोर रहा और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) पिछले दिन के बराबर ही फिर से 109 अंक नीचे आया है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) और सेलेस्टियल बायोलैब्स (Celestial Biolabs) में खरीदारी की सलाह दी है।